Image Slider
Image 2 Image 2 Image 2 Image 2 Image 2
चंदौली

Chandauli News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया

चंदौली: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मंडल द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी स्वाभिमान यात्रा प्रदेश स्तर पर निकाली गई रविवार को व्यापारी स्वाभिमान यात्रा जनपद के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए नगर पंचायत पहुंची जहां नगर अध्यक्ष पवन सेठ की नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया नगर अध्यक्ष पवन सेठ ने प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व प्रांतीय महामंत्री को चांदी की गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा भेंट कर उनको सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान करना है क्योंकि उद्योग व्यापार मंडल के लिए व्यापारी हित सर्वोपरि है। संगठन के लोग पूरी ईमानदारी और लगन के साथ व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कार्य करें विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री डॉ दिलीप सेठ ने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए उद्योग व्यापार मंडल कार्यकर्ता है। उन्होंने आह्वान किया कि व्यापारी बंधु संगठन से जुड़कर इसी मजबूती प्रदान करें।

प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हम सभी को मिलकर ईमानदारी पूर्वक कार्य करना होगा इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत पूर्व विधायक वह प्रांतीय उपाध्यक्ष साधना सिंह ने किया इस दौरान नगर अध्यक्ष पवन सेठ के नेतृत्व में उनकी टीम के सदस्यों ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित व स्वागत किया इस मौके पर जिला अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री संतोष जायसवाल सुरेंद्र केसरी संदीप अग्रहरि मनोज अवधेश जायसवाल संतोष मौर्य अरविंद अग्रहरि महेश कश्यप रिशु राज जायसवाल अखिलेश श्रीवास्तव वीरेंद्र जायसवाल रवि वर्मा किशन मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Sandeep Nigam

पूर्वांचल समाचार का मुख्य उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है। पूर्वांचल समाचार न्यूज पोर्टल के माध्यम से फ़ेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए सबसे अधिक आस्था के साथ सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है। विज्ञापन व सभी तरह के समाचार के लिए संपर्क कर सकते है। व्हाट्सएप नंबर: 9198939898 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए शेयर और सस्क्राइब कर आप अपना योगदान जरूर दे धन्यवाद।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page