Image Slider
Image 2 Image 2 Image 2 Image 2 Image 2
चंदौली

Chandauli News: सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री आशीष पटेल ने विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन

चंदौली: प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को कैबिनेट मंत्री, प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले आशीष पटेल ने शुभारंभ किया। मंत्री आशीष पटेल व विधायक सैयदराजा सुशील सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।

विदित हो कि प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डीपीआरसी, नियमताबाद में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। उद्घाटन कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले आशीष पटेल ने किया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री का स्वागत लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज की छात्रों द्वारा स्वागत गीत से किया गया। मुख्य अतिथि नेे कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले आठ वर्षों में जनहित में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण समाज के सभी वर्गों को विकास का लाभ मिल रहा है। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया एवं उनकी सराहना की। साथ ही उन्होंने नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया।

कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीबों, किसानों एवं युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। औद्योगिक क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। यह जनपद आगे चल कर मिनी नोएडा के नाम से पहचाना जाएगा। कहा कि सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अभी तक बहुत लोगों को जानकारी न होने के कारण लाभ से वंचित रह जाते है। इसलिए सभी लाभप्रद योजनाओं का बुकलेट बनवा कर पूरे जनपदवासियों को गांव-गांव उपलब्ध करा दे। ताकि जिन विभागों की योजनाओं के बारे में लोगो पता नहीं हो उसकी जानकारी प्राप्त हो। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जनपद का विकास बहुत तेजी से हो रहा है। साथ ही पूरे प्रदेश में विकास की तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार महिलाओं को शसक्त व आत्म निर्भर बनाने के लिए कटिबद्ध है। सरकार की योजनाओं एवं जनहितकारी नीतियों का ही परिणाम है कि जिले में आर्थिक उन्नति, महिलाओं को अपना स्वरोजगार मिल रहा है।

बताया कि हमारा प्रयास जनपद के तथा जनपद की जनता के विकास को नई दिशा दे। डीपीआरसी नियमताबाद में विकास उत्सव के दूसरे दिन बुधवार को सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में भारतीय जीवन बीमा निगम, इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, टाटा मोटर्स, शिव शक्ति एग्रीटेक सहित अन्य कंपनियों द्वारा कुल 93 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर किया गया। तत्पश्चात मीडिया बंधुओं के साथ पत्रकार वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर सीमएओ वाई के राय, डीडीओ सपना अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा, उपनिदेशक कृषि, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जीएम डीआईसी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page