Breaking Chandauli: राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी द्वारा विशाल हिंदू चेतना रैली निकली।

पीडीडीयू नगर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी द्वारा विशाल हिंदू चेतना रैली दोपहर 1:00 बजे निकाली गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी अनुराग भृघुवंशी ने शिरकत की और हिंदुत्व पर प्रहार करने वालों का पुरजोर विरोध किया। इस रैली का शुभारंभ प्रदेश सचिव विनीत पांडे और चंदौली जिला अध्यक्ष अजीत सिंह भृगुवंशी के नेतृत्व में दामोदरदास पोखरे से हुआ। मीडिया से बात करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए बताया कि दीनदयाल उपाध्याय को भारत में गरीब-दलितों की आवाज भी कहा जाता था, उनका सपना था कि देश की हर जन कल्याणकारी योजना का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए योजनाएं बननी चाहिए।
प्रदेश सचिव विनीत पांडे ने कहां की रामचरित्रमानस का अपमान करने वालों की मानसिकता ठीक नहीं है। इस रैली में पिंटु सिंह, अमित सिंह, अभय सिंह, अनिल सिंह बंटी, विकास तिवारी, लालू सिंह, विकास सिंह, करण सिंह, राहुल तिवारी, आलोक जायसवाल, सोनू राज चौहान, सौरव सिंह, कुंदन सिंह, श्रवण यादव, राजन, पल्लवी सरकार, प्रवेश रावत, आशीष कुमार, सुधीर सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, यस सिंह, कार्तिक सिंह, प्रिंस जैन, कृष्णा सिंह, नरेंद्र मौर्य, आदि राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के सदस्य सम्मिलित रहे।