Image Slider
Image 2 Image 2 Image 2 Image 2 Image 2
चंदौली

Chandauli News: दो बच्चों की चंद्रप्रभा नदी के गहरे पानी में डूबने से हुई मौत, सूचना मिलने पर घर में मचा कोहराम

चंदौली: गुरुवार को चकिया कोतवाली क्षेत्र के चंद्रप्रभा नदी में चोरी से नहाने गए दो बच्चों डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाल कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

बताते चलें कि जनपद चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। दोनों नाबालिग बच्चें, किसी को बिना बताए चंद्रप्रभा नदी में नहाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गयी। हालांकि, दोनों को पानी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां चिकित्सको नने मौत की पुष्टि की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं बच्चों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भरेहटा खुर्द गांव निवासी धनंजय यादव के 12 वर्षीय पुत्र गोलू यादव व नौसाद का पुत्र हासिल सलमानी घर पर बिना बताए गांव से सटे चंद्रप्रभा नदी में नहाने के लिए गए थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नदी में नहाने के दौरान दोनों का पैर फिसल गया। इससे दोनों गहरे पानी मे चले गए। जहां डूबने से दोनों की मौत हो गयी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जांच कृषकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परीक्षणों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल चंदौली भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चों को तैरना नहीं आता था। दोनों, घर से बिना बताए चोरी-छिपे नहाने के लिए नदी में गए थे। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सीओ चकिया ने बताया कि नदी में डूबने के कारण दोनों नाबालिग बच्चों की मौत हुई है। मृतकों के परिजन पीएम के लिए मना कर रहें। परिजनों को पीएम हेतु समझाने सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page