Image Slider
Image 2 Image 2 Image 2 Image 2 Image 2
यातायात

Chandauli News: पीडीडीयू नगर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन

पीडीडीयू नगर: जनपद में यातायात पुलिस ने आज दिनांक 21/01/2024 को नेहरू युवा केंद्र के कर्मचारियों के साथ यातायात के जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया गया। नेहरू युवा केंद्र के कर्मचारियों के साथ यातायात के जागरूकता अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित गंजी प्रसाद तिराहे पर आसपास के लोगों को टेंपो, ऑटो चालको को यातायात के नियमों से जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने नेहरू युवा केंद्र के कर्मचारियों के साथ अस्पताल, बाजार, बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड जैसी सार्वजनिक जगहों के टेंपो चालकों को गंजी प्रसाद तिराहे पर इकठ्ठा कर यातायात नियमों का पालन करने के लिए सभी को प्रेरित किया।

यातायात निरीक्षक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद पुलिस और यातायात पुलिस की टीम द्वारा टेंपो चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है और पम्पलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिससे टेंपो चालक सड़क पर सावधानी पूर्वक वाहन चलाये साथ ही रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक रहे ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और सड़कों पर सुरक्षा बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page