Image Slider
Image 2 Image 2 Image 2 Image 2 Image 2
पुलिस एवं प्रशासन

Breaking Chandauli: हाथ से हाथ जोङो अभियान के तहत मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में निकली यात्रा

पीडीडीयू नगर: मुगलसराय में हाथ से हाथ जोङो अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में रविवार को वार्ड नं 03 नईबस्ती, 05 बिछड़ी, 09 मुगलचक व 16 अलीनगर में कांग्रेसजनों द्वारा यात्रा निकाला गया। इस दौरान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि भाजपा की तानाशाही हुकूमत देश की आवाज को नहीं कुचल सकती।

भाजपा के हर देशविरोधी कृत्य के खिलाफ जनता मुखर होकर आवाज उठाएगी। अब देश की जनता भाजपा की नीयत को पहचान चुकी है। देश भाजपा के अहंकार की प्रयोगशाला नहीं है। भाजपा अपने प्रयोग विफल होने पर राष्ट्रवाद की आड़ लेकर जनता को गुमराह करना बंद करे।

पीसीसी सदस्य/ कार्यक्रम मुग़लसराय शहर प्रभारी आनंद शुल्क ने कहा कि जब-जब भाजपा विफल होती है, तब-तब तिरंगे की आड़ में अपनी विफलता को छुपाती है। भाजपा ऐसी वाशिंग मशीन है, जो भ्रष्टाचारियों के दागों को भी साफ कर देती है। भाजपा ने अनेक ऐसे नेताओं को अपनी पार्टी में लिया है, जिनके खिलाफ भाजपा एजेंसियों से जांच करवा रही थी।

यात्रा में मुख्यरूप से शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ल,शाहिद तौसिफ, दशरथ चौहान, भीम सिंह, विजय गुप्ता, अनवर सादात, मो•नईम, कन्हैया केशरी, प्रमोद मोर्या, भगवान दास, राजकुमार गोंड, सुशील सिंह, रमेश गुप्ता, मोहम्मद शमीम, रमेश अग्रहरि, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद इम्तियाज, जाकिर अली, पवन सैमसन सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page