Chandauli News: तीन दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्ध अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की

चंदौली: तीन दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन गुरुवार की सायंकाल व्रती महिलाओं ने नगर स्थित मां काली पोखरा और साहू जी पोखरे पर पहुंचकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्ध अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान छठ घाट छठी मैया के गीत से भक्ति में बना रहा।

बताते चले कि सूर्य उपासना का महापर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है। पुत्र की दीर्घायु का महापर्व डाला छठ व चैती छठ का कठिन व्रत माताएं रखकर भगवान भास्कर को आगे अर्पित करती हैं। साथ ही विधि विधान से पूजा अर्चना कर पुत्र के दीर्घायु की कामना करती हैं। गुरूवार की शाम व्रती महिलाओं ने अपने परिजनों संग छठ मैया का गीत गाते हुए मुख्यालय स्थित सजी पोखरा और मां काली पोखरा पर पहुंचकर घंटो जल में खड़ा होकर भगवान सूर्य की आराधना की।
तत्पश्चात अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर लोक कल्याण की कामना की। चैती छठ के कारण मां काली पोखरा व साहू जी का पोखरा छठ मैया के गीत से भक्ति में बना रहा। व्रती महिलाएं छठ मैया को विभिन्न प्रकार के प्रसाद अर्पण कर सुख समृद्धि की कामना की। हालांकि जनपद चंदौली में चैती छठ पूजा कम लोग ही मानते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन छठ घाट पर तैनात रहे।