Image Slider
Image 2 Image 2 Image 2 Image 2 Image 2
शिक्षा

Chandauli News: पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृति उत्सव के अंतर्गत स्थापना दिवस का आयोजन

चंदौली: पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को संस्कृति उत्सव के अंतर्गत उप्र स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान हमारी संस्कृति हमारी पहचान और विकास एवं विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश थीम पर कार्यक्रम आधारित रहा। शुरुआत प्राचार्य डा. सुकृति मिश्रा ने किया। उन्होंने विकास एवं विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश थीम पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला। विकास के पथ पर अग्रसारित उत्तर प्रदेश की विविध आयामों से व्याख्या की। उनके समर्थन में विविध आंकड़े प्रस्तुत किए।

डा. रविकांत भारद्वाज ने उप्र स्थापना से संबंधित ऐतिहासिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। अमित कुमार पांडेय ने उत्तर प्रदेश के उत्तम प्रदेश की ओर बढ़ने और फिर सर्वाेत्तम प्रदेश की ओर बढ़ने में योगदान देने वाले विविध आयाम पर चर्चा की। इस मौके पर प्रोफेसर पंकज कुमार झा, डा. रितु खरवार, अशोक कुमार यादव, डा. संगीता, कन्हैयालाल भारती, डा. अरविंद कुमार, रविंद्र यादव, दिलशाद अंसारी आदि मौजूद रहे। संचालन डा. पवन गुप्ता ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page