Image Slider
Image 2 Image 2 Image 2 Image 2 Image 2
चंदौली

Chandauli: आरोग्य के देवता भगवान धनवंतरी जी के प्राकट्य दिवस पर हरिओम हास्पिटल द्वारा पूजनोत्सव व गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट: गणेश गुप्ता

संवाददाता: पूर्वांचल समाचार

चंदौली: विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आरोग्य के देवता भगवान धनवंतरी जी के प्राकट्य दिवस पर पूजनोत्सव व गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के समीप स्थित हरिओम हास्पिटल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डा. विवेक कुमार सिंह ने भगवान धनवंतरी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। सर्वप्रथम भगवान धनवंतरी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

आरोग्य भारती चंदौली के जिला कोषाध्यक्ष डा. विवेक सिंह ने कहा कि भगवान धनंवरी सभी लोगों को आरोग्य जीवन प्रदान करे। तत्पश्चात आरोग्य भारती चंदौली के जिलाध्यक्ष डा. शशिकांत मिश्रा द्वारा भगवान धनवंतरी का स्तवन पाठ किया गया। डा शशिकांत मिश्रा ने कहा कि आज भगवान धनवंतरी का प्राकट्योत्सव है। हम सभी अपने जीवन को स्वस्थ्य तथा दीर्घकालिक तभी बना सकते हैं। जब हम निरोग रहेंगे। ऐसे में सभी अपने शुद्ध खान पान तथा योग व्यायाम पर ध्यान देना पड़ेगा।

डा. विवेक कुमार सिंह ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा सबसे सरल और सफल है। हम सभी को जागरूक होकर उसका प्रयोग करना चाहिए। साथ ही सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। इसका लाभ सभी लोग उठाए। बताया कि जिस हास्पिटल में ऐसी सुविधा मिल रही हो उसका लाभ लेना चाहिए। हरिओम हास्पिटल की प्रबंधक डा. ममता राय ने उपस्थित सभी केे प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page