Image Slider
Image 2 Image 2 Image 2 Image 2 Image 2
पुलिस एवं प्रशासन

Breaking Chandauli: चंदौली डीएम ईशा दुहन का हुआ तबादला, निखिल टीकाराम होंगे नए जिलाधिकारी

चंदौली: चंदौली डीएम ईशा दुहन का हुआ तबादला, निखिल टीकाराम होंगे नए जिलाधिकारी निखिल टीकाराम 2014 बैच के आईएएस अफसर हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद से प्रमोट कर उन्हें आगरा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया था। शासन स्तर से उन्हें अब चंदौली के जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

प्रदेश सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। इसमें जनपद के डीएम ईशा दुहन भी शामिल हैं। इसी क्रम में अब जनपद चंदौली के नए डीएम निखिल टीकाराम होंगे। इसके पहले वे आगरा नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर तैनात रहे हैं।

शासन स्तर से मंगलवार की देर रात देर रात दो दर्जन से ज्यादा आईएएस अफसर के ट्रांसफर किए गए। वहीं निखिल टीकाराम मूलरूप से नागपुर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। 2014 बैच के आईएएस अफसर हैं। वह बलिया में संयुक्त मजिस्ट्रेट रह चुके हैं। मई 2018 में सीडीओ झांसी पद पर तैनाती हुई थी। इसके बाद वह आगरा के नगर आयुक्त बनाए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page