Image Slider
Image 2 Image 2 Image 2 Image 2 Image 2
चंदौली

Chandauli News: हनुमान जयंती पर श्री राम चरितमानस संघ का वार्षिकोत्सव और हनुमान जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन

चंदौली/पीडीडीयू नगर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में दिन शुक्रवार की प्रातः श्री राम चरितमानस संघ का वार्षिकोत्सव और हनुमान जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

बताते चलें कि शोभायात्रा नई सट्टी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा पालकी, रथ व घोड़े सहित ढोल बाजे के साथ निकला गया। इसमें ध्वजा, हनुमान जी की पालकी और देवी-देवताओं की कई झांकियां भी शामिल रही। इस भव्य शोभायात्रा में नगर और आसपास केे सैकड़ों श्रद्धालु माताएं बहनों सहित अन्य लोगों ने भी भाग लिया।

इस शोभायात्रा में राम दरबार की झांकी भी शामिल रही। नगर में शोभायात्रा पर भक्तों ने पालकी की आरती उतारी और पुष्प की वर्षा की। समाजसिवयों और हनुमान भक्तों ने जगह-जगह शरबत, पानी की व्यवस्था की थी। शोभायात्रा नगर का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां अखंडरामायण का पाठ शुरू किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page