Image Slider
Image 2 Image 2 Image 2 Image 2 Image 2
चंदौली

Chandauli News: गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से हुई मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली: जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के प्रसहटा गांव के सामने गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर आश्यक कार्रवाई में जुटी गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बताते चलें कि प्रसहटा गांव के सामने निखिल यादव (20) दोस्तों संग गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक गंगा में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना तब हुई जब निखिल ने गंगा में पहली डुबकी लगाई। इसके तुरंत बाद ही वह डूबने लगा। उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन गंगा की तेज धार में वह लापता हो गया। दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास किया। तब तक हो चुकी थी। काफी देर तक निखिल का कुछ पता नहीं चला।

तत्पश्चात पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही धानापुर थाना प्रभारी महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में खोज अभियान शुरू किया गया। साथ ही, नदी में जाल डालकर युवक की तलाश की गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने निखिल का शव गंगा से बरामद कर लिया। निखिल अपने परिवार में तीन बहनों के बाद दूसरा भाई था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं अन्य परिजन और गांववाले भी इस घटना से गमगीन हैं। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page