Breaking Chandauli: चंदौली जनपद के सकलडीहा कोतवाली के अवैध वसूली में चौकी इंचार्ज व दीवान गए जेल मचा हड़कंप

सकलडीहा: अवैध वसूली में चौकी इंचार्ज व दीवान गए जेल महकमे में मचा हड़कंप जनपद चंदौली के सकलडीहा कोतवाली के नई बाजार चौकी इंचार्ज भूपेश कुशवाहा, दीवान विनय कुमार यादव पर एसपी ने मुकदमा दर्ज कर बड़ी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात नौबतपुर से मछली का दाना लेकर जा रहे ट्रक को पकड़ कर नई बाजार चौकी इंचार्ज व उनके प्राइवेट गुर्गों द्वारा पकड़ कर जबरदस्ती वसूला गया। वह भी पैसा पेटीएम के द्वारा लिया गया।
जिसकी जानकारी ट्रक मालिक द्वारा उच्चाधिकारियों को रात में ही दी गई। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक कई टीमों के साथ नई बाजार पुलिस चौकी पर पहुंचे गए। मौके पर पकड़ी गई ट्रक और चौकी इंचार्ज के गुर्गों की गाड़ी मिली। तत्काल पुलिस अधीक्षक ने वसूली करने वाली गाड़ी को कब्जे में लेते हुए नई बाजार चौकी इंचार्ज भूपेश कुशवाहा व दीवान को विनय कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजने करवाई किया।
वहीं घटना में शामिल 4 सिविलियन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित करते हुए तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। इस कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। लगातार शिकायत मिल रही थी नई बाजार चौकी इंचार्ज अपने प्राइवेट गुर्गों के द्वारा जबरदस्ती वसूली करा रहे थे जिसका परिणाम है कि उनको जेल जाना पड़ा।