पुलिस एवं प्रशासन
Breaking Chandauli: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने रुद्राभिषेक पूजा अर्चना कर मंदिर के विकास की घोषणा किए।

चंदौली: जनपद चंदौली दिन बुधवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने रुद्राभिषेक पूजा अर्चना कर मंदिर के विकास की घोषणा किए। जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने चंदौली मुख्यालय स्थित श्री राम जानकी शिव मंदिर प्रांगण में भगवान शिव का विधि विधान से रुद्राभिषेक किया साथ ही पूजन अर्चन कर देश और प्रदेश में सुख शांति की कामना भी की इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने श्री राम जानकी शिव मठ मंदिर के विकास की घोषणा की पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर परिसर का शीघ्र ही विकास किया जाएगा। इसमें जो भी जरूरत होगा उस कार्य को शीघ्रता शीघ्र कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर के मध्य स्थित श्री राम जानकी शिव मंदिर का विकास पूर्ण करना आवश्यक है। मंदिर परिसर में 3 सीट की व्यवस्था तत्काल की जाएगी।