Breaking Chandauli: विश्वकर्मा भगवान का धूम धाम से मनाया गया प्रकाट्य उत्सव पर्व।

पीडीडीयू नगर: वेस्टर्न बाजार लाठ नं0-1, पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर में दिन शुक्रवार को श्री विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में विश्वकर्मा भगवान का प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में भव्य श्रृंगार हवन पूजन पाठ कर प्रसाद वितरण के साथ जागरण का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में नगर के व आस पास के श्रद्धालुओं ने आदि शिल्पी का आशीर्वाद प्राप्त व प्रसाद ग्रहण किया। कमल भगवान विश्वकर्मा भगवान को दुनिया का पहला वास्तुकार माना गया है। आज के ही दिन विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। विश्वकर्मा जयंती की तिथि के माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को देवताओं के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा का प्रकटोत्सव मनाया जाता है, भगवान विश्वकर्मा ने ही सोने की लंका, द्वारका नगरी, पुष्पक विमान, देवी देवताओं के रथ, अस्त्र महल आदि का निर्माण किया था।

मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से तमाम इंजीनियर, मिस्त्री, वेल्डर, बढ़ई, जैसे कार्य से जुड़े लोग अधिक कुशल बनते हैं। शिल्पकला का विकास होता है। इस दुनिया में छाई है। आपकी ही सुंदर रचना वेस्टर्न बाजार में हजारों की संख्या में आस पास के लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के आयोजक कर्ता विश्वकर्मा सेवा ट्रस्ट जिसमे मुख्य रूप से विकाश शर्मा, राकेश जायसवाल, मंटू शर्मा, ज्योति अग्रवाल, चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा, घनश्याम दीक्षित, कमलेश जायसवाल, सचिन चौबे, परितोष कुमार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।